सुखु बोले मेने इस्तीफा नहीं दिया; योद्धा हूं-योद्धा की तरह लड़ूंगा, सुक्खू का दावा, 5 साल चलेगी कांग्रेस सरकार

सुखु बोले मेने इस्तीफा नहीं दिया; योद्धा हूं-योद्धा की तरह लड़ूंगा, सुक्खू का दावा, 5 साल चलेगी कांग्रेस सरकार

DPLN( शिमला )
28 फरवरी। हिमाचल में पिछले दो दिन से जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को बड़ा बयान दिया और कांग्रेस सरकार की मौजूदा स्थिति स्पष्ट की। इस्तीफे की अटकलों में सुक्खू ने कहा कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। वह एक योद्धा हैं और योद्धा की तरह लड़ेंगे। जनता बेफिक्र रहे, सरकार पूरे पांच साल चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो विधायक गए हैं, वह भी हमारे संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि हम बहुमत साबित करेंगे। जीत हमारी ही होगी। सीएम ने यह भी कहा कि जो राजनीति दबाव बनाते हैं, उसका भी आने वाले समय में पर्दाफाश किया जाएगा।

error: