कल्होग स्कूल में पहले स्थान पर रहने वाले बच्चों को प्रिंसिपल ने किया पुरस्कृत
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
1 मई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग का परीक्षा परिणाम इस बार 93 प्रतिशत रहा। जहां विज्ञान सकाय – 100 प्रतिशत रहा ही वाणिज्य संकाय – 100 प्रतिशत व कला संकाय 88 प्रतिशत रहा है।

यह जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल डॉ सुनीता कुमारी ने दी उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में अनामिका ने 500 में से 444 अंक (88% ) जबकि कला संकाय में सिमरन ने 500 में से 471 ( 94 % ) वही महक ने 500 में से 436( 87 % ) अंक प्राप्त किए है।

प्रधानाचार्य डॉ सुनीता कुमारी ने पूरे विद्यालय को बधाई दी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीनों विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया । इस परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियो और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बच्चों, अध्यापकों की वर्षभर की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सारे विद्यालय के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


