डी डब्ल्यु पी एस कंडाघाट में फूल देकर श्रमिकों का किया अभिनन्दन

डी डब्ल्यु पी एस कंडाघाट में फूल देकर श्रमिकों का किया अभिनन्दन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
1 मई। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में श्रमिक दिवस के अवसर सभी सहयोगी स्टाफ का अभिनन्दन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रूपाली साहा के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चों ने सुदर फुूल देकर सभी सहयोगी स्टाफ के कार्यों के लिए उनका अभिनन्दन किया।

स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने उद्बोधन में कहा कि भारत में श्रमिक दिवस की शुरूवात 1923 में हुई थी। इस दिन पूरा विश्व श्रमिकों द्वारा समाज की उन्नति में उनके योगदान को याद करता है। उन्होने बताया कि स्कूल परिसर में वाहन चालक, परिचालक, सफाई कर्मी, माली से लेकर सभी सहयोगी सेविकायें स्कूल कार्य अपना-अपना योगदान देते हैं जिससे हम सभी अपना पढ़ाई का काम अच्छे से कर पाते हैं।

उन्होंने सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का स्कूल के लिए कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर श्रमिकों के सम्मान में अनेक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। नर्सरी से युकेजी के नन्हे बच्चों ने श्रमिको के लिए सुंदर कार्ड बनाये। जबकि कक्षा एक और दो के बच्चों ने कागजों से सुंदर फूलों का निर्माण किया। इस अवसर पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया जिसमें श्रमिको के महत्व को दर्शाया गया था।

कक्षा चार और पांच के छात्रों ने श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान को बढ़ावा देने वाले नारों से श्रम के महत्व को बताया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी आर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने विद्यार्थियों के श्रमिको के प्रति सम्मान की सराहना की।

सहयोगी स्टाफ में इनका हुआ अभिनंदन

श्रमिक दिवस पर स्कूल के सहयोगी स्टाफ के लोगों का अभिनंदन किया गया। चालक और परिचालकों माली एवम अन्य स्टाफ की ओर से पवन, नीतीश, अजय, वीरेंद्र, कार्तिक, ओम प्रकाश, राकेश, राजन, जितेंद्र, रमेश, भूपेंद्र, केन सिंह, का अभिनंदन किया गया।
दीदियों में सोमा, पूजा, सुषमा, कृतिका, मोना, फुलमा, तनु, संतोष और अलिशा।

error: