हिमाचल के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने श्रमिकों व कमजोर वर्ग के उत्थान और विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया…मुख्यमंत्री

हिमाचल के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने श्रमिकों व कमजोर वर्ग के उत्थान और विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया…मुख्यमंत्री

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
4 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर, शिमला में हिमाचल निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 118वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
उन्होंने डॉ. परमार की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार जी ने श्रमिकों व कमजोर वर्ग के उत्थान और विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। सशक्त और समृद्ध राज्य बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन हमें प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि परमार जी के अविस्मरणीय योगदान को देवभूमिवासी सदा स्मरण करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. अंशुक अत्री व डॉ. राजेन्द्र अत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘परमारः हिमाचल के शिल्पकार’ और डॉ. अंशुक अत्री द्वारा अंग्रेजी भाषा में लिखित पुस्तक ‘द क्राफ्टिंग ऑफ हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन भी किया।

error: