रैडक्रॉस सोसायटी कुल्लू द्वारा आयोजित किया गया शिविर

रैडक्रॉस सोसायटी कुल्लू द्वारा आयोजित किया गया शिविर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू )
30 अक्तूबर ।
जिला रैडक्रॉस सोसायटी कुल्लू द्वारा आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से विकास भुंतर की ग्राम पंचायत तलाडा तथा विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत कनौन में दिव्यांगता पुनर्वास, आंकलन शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में 21 दिव्यांगजनों तथा 9 सामान्य नागरिकों का पंजीकरण हुआ। इस शिविर में 17 ऐसे दिव्यांगजन पाए गए जिनकी दिव्यांगता का आंकलन मैडिकल बोर्ड द्वारा हो चुका है तथा उनकी दिव्यांगता को दृष्टिगत उनकी पुनर्वास आवश्यताओं का आंकलन करते हुए 8 व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए चिह्नित किया गया तथा उन्हें सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, सुनने की मशीने, छड़ियाँ, फोल्डिंग केन आदि उपलब्ध करवाने के लिए मौके पर केस तैयार किए गए।शिविर में 4 व्यक्तियों की ऑडियोमिट्री करके उनकी सुनने की क्षमता का आंकलन किया गया तथा उन्हें इस माह के पहले या अंतिम शनिवार को मैडिकल बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत होने का सुझाव दिया गया ।

उपरोक्त शिवर में 4 नए दिव्यांगजनों की पहचान की गई तथा उन्हें जिला स्तरीय मैडिकल बोर्ड से दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करवाने की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें इस माह के अन्तिम शनिवार को मैडिकल बोर्ड के समुख प्रस्तुत होने का सुझाव दिया गया ।शिविर में तीन मानसिक अविकसित व्यस्क चिह्नित किए गए तथा जिन्हें कानूनी संरक्षता नियुक्ती की आवश्यकता थी, बारे उनके संरक्षकों को कानूनी संरक्षक नियुक्त करवाने बारे अवगत करवाते हुए उनके मौके पर केस तैयार किए गए।उपरोक्त शिविर में उपस्थित लोगों को विकलांगता की शीघ्र पहचान करने, विकलांगता की रोकथाम बारे तथा सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इन शिवरों में स्थानीय निवासी, संबंधित पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सदस्यों, आशा वर्करों व आँगनबाड़ी वर्करों ने भी भाग लिया ।

error: