गोशाला में छुपा कर रखते थे चरस ,पुलिस ने धरा दो तस्करों को
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
7 दिसम्बर। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि सोलन की एस आई यू की टीम जब गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए अश्विनीखड, सलोगड़ा आदि की रवाना थी तो उक्त टीम को गुप्त सूचना मिली कि पुश्पेन्दर सिंह व निशांत, जो गांव शुन्नू भूईरा के रहने वाले हैं, यह दोनों गांव में युवाओं को चरस बेचने का धंधा करते हैं तथा चरस को गोशाला में छुपाकर रखते हैं।

इस सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए SIU टीम द्वारा पुश्पेन्दर सिह पुत्र स्व0 श्री भरत बहादुर निवासी गांव शुन्नू भूईरा ड़ा0 धंघील तह0 कण्डाघाट जिला सोलन हि0प्र0 उम्र 44 साल तथा निशांत पुत्र श्री सत्यानन्द निवासी VPO बाग पशोग त0 पच्छाद जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 31 वर्ष को करीब 287 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। यह चरस इन दोनों ने पुष्पेंद्र की गौशाला में छुपाई थी। जिस पर थाना कंडाघाट में उपरोक्त अभियोग दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ है कि यह आरोपी इस चरस को क्षेत्र के युवाओं/छात्रों को बेचने की फिराक मे थे। इन आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। अभियोग की जांच जारी है।
