पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित,बिलासपुर में होने वाली रैली को लेकर की रूप रेखा तैयार

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित,
बिलासपुर में होने वाली रैली को लेकर की रूप रेखा तैयार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )9 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बिलासपुर में आयोजित होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने को लेकर संजीव ठाकुर पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सोलन की अध्यक्षता में एक बैठक विश्राम गृह सोलन में आयोजित की गई। इस बैठक में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान 11 दिसम्बर को बिलासपुर में होने वाली विशाल सभा में सोलन से जाने वाले कार्यकर्ताओ को किस तरह से ले जाया जाना है उस की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि
संजीव ठाकुर पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सोलन अपने साथ 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओ को बिलासपुर 7 निजी बसों व वाहनों के माध्यम से ले जाया जाएगा। इनमे अधिकतर युवाओ व महिला कार्यकर्ताओ की संख्या अधिक होगी। वही बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संजीव ठाकुर पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सोलन ने कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी।


वही बैठक के दौरान संजीव ठाकुर पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने का एक मंच होगी।पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लें।


बता दे कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार के दो साल पूरे होने पर 11 दिसंबर को बिलासपुर में जश्न मनाएगीव इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के सामने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल की नाकामियों को उजागर करेगी।

error: