महाकुंभ हमारी सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक…मुख्यमंत्री
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
13 जनवरी। पौष पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने वाले सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ हमारी सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है, जो हमें एकता, शांति और शक्ति का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के जीवन में देवी-देवताओं और संत-महात्माओं के स्नेह व आशीर्वाद की कामना की।

