राज्यपाल 14 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
13 जनवरी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 14 जनवरी को सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल के प्रवास पर आ रहे हैं।

शिव प्रताप शुक्ल 14 जनवरी, 2025 को प्रातः 11.40 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन खेल मैदान में ‘खेल खिलाओ नशा भगाओ’ कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।

