ड्रग विभाग सोलन के निरीक्षक प्रीति महंत ने कंडाघाट बाजार में विभिन्न दवाओं की दुकानों का निरक्षण किया

ड्रग विभाग सोलन के निरीक्षक प्रीति महंत ने कंडाघाट बाजार में विभिन्न दवाओं की दुकानों का निरक्षण किया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 15 जनवरी।
कंडाघाट बाजार में ड्रग विभाग सोलन के निरीक्षक प्रीति महंत द्वारा बुधवार को कंडाघाट बाजार में विभिन्न दवाओं की दुकानों का निरक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के अंतर्गत विशेष तौर पर Schedule H 1 तथा NRX (नारकोटिक्स दवाएं) दवाओं का रिकार्ड वितरित रूप से जांचा की गई व् इनके क्रय-विक्रय का रिकार्ड दवा की दुकानों के संचालकों से मांगा गया, गौरतलब है की इन दवाओं का विक्रय केवल चिकित्सक के परामर्श पर ही किया जाता व् इन दवाओं के क्रय-विक्रय का रिकार्ड दुकानदार को एक विशेष प्रकार के Schedule H 1 तथा NRX (नारकोटिक्स दवाएं ) रजिस्टर में दर्ज करना होता है, इस मौके पर दवा निरीक्षक द्वारा कंडाघाट की विभिन्न दुकानों का निरक्षण किया गया व् दवा विक्रेताओं को इन दवाओं के रिकार्ड रखने से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए गए|

error: