खग्गल, कुसवाड़, रोपा में 23 को बाधित रहेगी बिजली

खग्गल, कुसवाड़, रोपा में 23 को बाधित रहेगी बिजली

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )
22 जनवरी। निर्माणाधीन शिमला-मटौर नेशनल हाईवे के आसपास लाइनों को बदलने के कार्य के चलते 23 जनवरी को गांव खग्गल, कुसवाड़, रोपा और आसपास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।


विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि 23 जनवरी को मौसम अनुकूल होने की स्थिति में ही यह कार्य किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

error: