भारतीय जनता पार्टी सोलन ग्रामीण की विशेष बैठक आयोजित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन)
22 जनवरी। सोलन में भारतीय जनता पार्टी सोलन ग्रामीण की एक विशेष बैठक “संविधान गौरव अभियान” के अंतर्गत भाजपा कार्यालय कमलम् में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने की।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य, ने संविधान के महत्व और इसके संरक्षण में भाजपा की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मंच पर रेहड़ी-फ़हड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती और पूर्व प्रत्याशी कुमारी शीला भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन मण्डल महामंत्री संजीव सूद ने कुशलता से किया।बैठक में भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें:
• मुन्नी लाल परिहार कार्यालय सचिव
• अरुष गुप्ता ज़िला आईटी सह-संयोजक
• महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा विशाखा
• महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री पूजा सल्होत्रा
• सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप मेहता
• भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष भूपेन्द्र ठाकुर (सनी)
• भाजयुमो ज़िला प्रवक्ता विशाल वैश
• भाजयुमो मण्डल महामंत्री हिमांशु ठाकुर
इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्र सिंह मैहता, दुर्गा दत्त, विजय ठाकुर, संतोष ठाकुर, विशेष्वर ठाकुर तथा अन्य श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपनी भागीदारी दी।कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के गौरव को बनाए रखने और इसके प्रति जनता को जागरूक करने पर चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने संविधान की अहमियत को रेखांकित करते हुए इसे देश की एकता और अखण्डता का प्रतीक बताया।

