स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने किया क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का औचक निरीक्षण
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 25 जनवरी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुलभ व अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में समुचित स्टाफ सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि लोगों को बेहतर उपचार व अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने मंडी में संचालित नशा निवारण केंद्र के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराई से दूर रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने ऐसे युवाओं के उपचार व पुनर्वास के लिए समन्वित प्रयासों पर भी बल दिया।
इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पार्षद राजेन्द्र मोहन, उपायुक्त अपूर्व देवगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज चिकित्सा अधीक्षक डॉ= डी.सी. वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

