घेरा में शून्य लागत प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

घेरा में शून्य लागत प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर )
22 फरवरी ।कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा सुंदरनगर द्वारा ग्राम पंचायत टिहरी के घेरा गांव में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती व इसमें उपयोग होने वाले सभी घटकों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।


सुंदरनगर कृषि विकास खंड के खंड तकनीकी प्रबंधक लेखराज ने किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों को प्रयोगात्मक रूप से बताया। किसानों को अपनी प्राकृतिक खेती से लगाई हुई फसलों को बीमारी से बचने के लिए खट्टी लस्सी का उपयोग करना भी सिखाया।
लेखराज ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शून्य लागत प्राकृतिक खेती तकनीक के अतंर्गत किसान को किसी भी प्रकार के रासायनिक और कीटनाशकों तत्वों को खरीदने की जरुरत नहीं पड़ती है और इस तकनीक में किसान केवल अपने द्वारा बनाई गई खाद का इस्तेमाल करता है, जिसके चलते किसानों को कम लागत में अच्छी पैदावार का लाभ मिलता है।
शिविर में ग्राम पंचायत टिहरी के लगभग 30 किसानों ने भाग लिया।

error: