स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत नपं करसोग के वार्ड नंबर पांच में स्वच्छता एवं समाधान शिविर आयोजित

स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत नपं करसोग के वार्ड नंबर पांच में स्वच्छता एवं समाधान शिविर आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (करसोग )
22 फरवरी। नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर पांच पुराना बाजार में “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” के तहत स्वच्छता एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में नगर पंचायत करसोग के सफाई मित्रों ने कूड़े को एकत्रित कर कस्बे को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

सचिव नगर पंचायत करसोग बलदेव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता शिविर में गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा और हानिकारक कचरे को अलग रखने हेतू लोगों को जागरूक किया गया और लोगों से अनुरोध किया गया कि वह नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग रूप में सूखे व गीले कचरे को दें व प्लास्टिक को न जलाएं।

शिविर में मौजूद लोगों को सिटीजन जन सेवा पोर्टल के बारे में बताया गया जिसमे ऑनलाइन बिलिंग आसान पहुंच क्यूआर कोड आधरित यूनिक कचरा आईडी, सम्पति आईडी के साथ एकीकरण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में मौजूद लोगों को बताया गया कि वे प्रॉपर्टी टैक्स को नगर पंचायत कार्यलय में समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि शिविर में कुल दो शिकायतें प्राप्त हुई और दोनों शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

शिविर में वार्ड नंबर एक से सदस्य चेतन शर्मा, वार्ड नंबर दो से सदस्य सुनीता गुप्ता, वार्ड नंबर चार से सदस्य सीमा गुप्ता, वार्ड नंबर पांच से सदस्य नरसिंह शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर पंचायत करसोग नितेश कुमार, सामुदायिक आयोजक अनु व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l

error: