मुख्यमंत्री ने सोलन के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
26 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चंडीगढ़ से शिमला आते समय सोलन के धर्मपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


