महाशिवरात्रि और ऋषि बोधउत्सव के उपलक्ष पर हुआ कार्यक्रम

महाशिवरात्रि और ऋषि बोधउत्सव के उपलक्ष पर हुआ कार्यक्रम

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
26 फरवरी।
कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में महाशिवरात्रि व ऋषिबोधउत्सव के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम यज्ञ का आयोजन तथा तत्पश्चात भजनोपदेश का आयोजन हुआ।

जिसमें विद्यालय के संगीत अध्यापक ईशान शर्मा द्वारा अपनी मधुर वाणी में स्वामी दयानंद जी को समर्पित गीत प्रस्तुत किए गए । इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा ऋषि गाथा व गीत प्रस्तुत किए गए । विद्यालय के अध्यापक देव शर्मा द्वारा स्वामी जी के ज्ञान प्राप्ति से ले कर समाज में उनके द्वारा किए गए सामाजिक उत्थान के कार्यों का बखूबी वर्णन किया गया ।
विद्यालय की पी टी ए प्रधान निशा ठाकुर द्वारा भी स्वामी जी के समाज में योगदान का बहुत की कम शब्दों में वर्णन किया गया। विद्यालय डायरेक्टर सुमन सूद द्वारा स्वामी के संपूर्ण जीवन का परिचय अपनी मधुर वाणी में प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर आर्य समाज कंडाघाट के प्रधान प्रबोध सूद , आर्य समाज के सचिव इंद्र सिंह ठाकुर , नारायण सिंह ठाकुर , सुरिंदर सूद, वरिष्ठ सदस्य कुलदीप राय कपूर व अन्य सदस्यगण , विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा, विद्यालय पीटीए प्रधान और सदस्य , सभी अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अंत में आर्य समाज कंडाघाट के प्रधान प्रबोध सूद द्वारा सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया गया। मंच का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका नीलम भारद्वाज द्वारा किया गया। अंत में ऋषि लंगर का भी आयोजन किया गया।

error: