मंडी ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

मंडी ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 3 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता मंडी वॉलीबॉल एसोसिएशन की टीम ने जीती। उन्होंने शिमला की टीम को 2-0 से हराया।

विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये की राशि से नवाजा गया। एसपी सतर्कता मनमोहन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल शिमला और इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और दूसरा ऊना और मंडी वॉलीबॉल एसोसिएशन के बीच खेला गया।

error: