चुनावी प्रक्रिया को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (पधर/ मंडी )
12 मार्च।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आज 30-द्रंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

एसडीम ने बताया कि बैठक में मतदान प्रक्रिया में व्यापक सुधार लाने के लिए उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान देने की सुविधा का सुझाव दिया। वर्तमान में चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर से ही मतदान देने की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही सुझाव दिया कि मतदान के समय किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित, चलने फिरने में असमर्थ मतदाताओं को भी घर से ही मतदान देने की सुविधा प्रदान की जाए और 1 हजार मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाए जाने का सुझाव दिया,राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये इन सुझावों को उचित प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव आयोग तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही कहा कि इस बैठक के आयोजन का भी प्रमुख उद्देश्य जहां चुनावी प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची को बेहतर बनाना है तो वहीं मतदान संचालन प्रक्रिया में भी मतदाताओं की सुविधानुसार व्यापक सुधार सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदान प्रक्रिया के दौरान राजनैतिक दलों की अहम भूमिका रहती है।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वह पात्र नागरिकों के नाम दर्ज करवाने तथा अपात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि सभी पात्र मतदाता आगामी चुनाव में अपने मत अधिकार का उपयोग कर सके।
इस अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से धर्मचंद, इन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी व कमलेश कुमार जेओए, ओम प्रकाश डीईओ उपस्थित रहे ।


