रंगों का पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियाँ, सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आए…मुख्यमंत्री

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
14 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज होली के पावन पर्व पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,

विधायक संजय अवस्थी, विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान, सहयोगी स्टाफ और प्यारे बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियाँ, सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आए।


