अर्की के रहने वाले यमन सिंह पाल का भारतीय सेना में चयन हुआ
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
14 मार्च। सोलन के अर्की के रहने वाले यमन सिंह पाल का भारतीय सेना में चयन हुआ है। वह अब 105 इन्फेंट्री बटालियन राजपूताना राइफल रेजीमेंट का हिस्सा होंगे।

यमन सिंह गांव मान अर्की के रहने वाले हैं। वर्ष 2018-19 में उन्होंने डीएवी स्कूल सोलन से 12वीं पास की तथा वर्ष 2022-23 में डिग्री कॉलेज सोलन से स्नातक किया और इस दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी भी रहे और दो राष्ट्रीय और 8 वरिष्ठ राज्य टूर्नामेंट भी उन्होंने खेले।
उनके पिता हिमाचल प्रदेश पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है। वहीं उनकी माता ग्रहणी है। उनके भारतीय सेना में चयन होने पर इलाके में खुशी का माहौल है। यमन सिंह के पिता नरेंद्र सिंह पाल का कहना है कि उनके बेटे का चयन भारतीय सेना में हुआ है और उन्होंने अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।


