सुनीता देश भर की बेटियों के लिए उम्मीद और हौसले की मिसाल…मुख्यमंत्री

सुनीता देश भर की बेटियों के लिए उम्मीद और हौसले की मिसाल…मुख्यमंत्री

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
19 मार्च। भारत की बेटी और नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनकी ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई और पृथ्वी पर सकुशल वापसी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा सुनीता विलियम्स के इस असाधारण सफर पर पूरा हिमाचल गर्व महसूस कर रहा है। सुनीता देश भर की बेटियों के लिए उम्मीद और हौसले की मिसाल हैं।


उन्होंने कहा कि 286 दिन अंतरिक्ष में बिताना और फिर सुरक्षित लौटना-सच में, यह सब किसी चमत्कार से कम नहीं है। सुनीता ने जो कर दिखाया, वह शब्दों से परे है।

error: