राज्यपाल ने लिया मां ज्वालाजी का आशीर्वाद
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कांगड़ा )
21 अप्रैल। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज शक्तिपीठ मां ज्वालाजी पहुंचे। उन्होंने मां के चरणों में शीष नवाया और पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, कांगड़ा के उपयुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

