28 अप्रैल को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर ) 26अप्रैल ।
सहायक अभियन्ता विद्युत उपमण्डल सुन्दरनगर ई॰ राजन गौर ने आज यहां बताया कि विद्युत उपमण्डल सुन्दरनगर के अर्न्तगत आने वाले विद्युत अनुभाग पुंघ में 33/11 केवी जेएनजीईसी सबस्टेशन की आवश्यक मरम्मत हेतु सोमवार 28 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जेएनजीईसी, पुंघ, बछैना धार, पथर, थला, रड़ा, ठाठर, ध्वाली, सेहली, बानगलू, आरन कोठी, मजेहरा, नाल और गुगाहन आदि में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। मौसम व परिस्थितीयों के अनुसार कार्य में बदलाव भी किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

