प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है….मुख्यमंत्री
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )14 मई। हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके आधिकारिक आवास ओक ओवर में भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। नीतियों से सबका हित राज्य सरकार सरकार की प्राथमिकता है और सरकार समाज के वंचित और हाशिए पर खड़े वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश आनंद, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, सुनील कुमार, हर्ष कालिया, नीलम शर्मा और स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

