सुंदर सिंह जसवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
22 मई। खादी बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन, ज़िला परिषद् के पूर्व सदस्य एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र के सायरी गांव निवासी सुंदर सिंह जसवाल के निधन का समाचार प्राप्त होने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ख़बर अत्यंत दुःखद है। कांग्रेस के प्रचार-प्रसार और संगठन में सुंदर सिंह जसवाल का योगदान बहुत महत्वपूर्ण था। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

