25 से 28 मई, 2025 तक राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

26 मई को सांगला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांग पिओ) 22 मई ।

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 से 28 मई, 2025 तक जिला के प्रवास पर रहेंगे।
राजस्व मंत्री 25 मई को सायं 04 बजे रिकांग पिओ में आयोजित किए जा रहे लॉन टेनिस कोचिंग कैम्प के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 26 मई को प्रातः 11 बजे जिला के सांगला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
जनजातीय विकास मंत्री 27 मई को प्रातः 10 बजे पूह ब्लॉक स्तरीय शिकायत निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे तथा वन अधिकार अधिनियम-2006 की समीक्षा करेंगे। इसके उपरान्त वह दोपहर 02 बजे ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की अध्यक्षता करेंगे। 28 मई को राजस्व मंत्री सांगला मंदिर परिसर में निर्मित किए गए बैठक स्थल का लोकार्पण करेंगे, रोसारंग सामुदायिक भवन का शिलान्यास तथा अठ्ारो समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

error: