मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के संबंध में बैठक की
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के संबंध में एक बैठक की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल समेत अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

