तकनीकी शिक्षा मंत्री 11 अक्तूबर को अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर ) 10 अक्तूबर। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 11 अक्तूबर (शनिवार) को प्रातः 10ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11ः50 बजे किसान भवन बिलासपुर में प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

