भाजपा सोलन ग्रामीण मण्डल ने किया ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 13 अक्टूबर ।
भाजपा कार्यालय कमलम् में आज भाजपा सोलन ग्रामीण मण्डल द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेज़ी ठाकुर ने उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर डॉ. ठाकुर ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने में भागीदार बनें।
कार्यक्रम का संयोजन भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया तथा मंच संचालन मण्डल महामंत्री विजय ठाकुर ने किया।
मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने और भारतीय उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलवाई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन मंत्री (शिमला संसदीय क्षेत्र) अक्षय भरमौरी उपस्थित रहे, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव दुर्गा दत्त, मण्डल उपाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व ज़िला परिषद अध्यक्षा कुमारी शीला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग) अरुष गुप्ता, ज़िला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, आईटी संयोजक अनिल कुमार, ज़िला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मण्डल महामंत्री सुनील ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष रीता कश्यप, भूपेंद्र शर्मा एवं जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष बलबीर ठाकुर, प्रवक्ता सुनील ठाकुर, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, सचिव अनिता पंवर, सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप मैहता, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर (सनी), प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज, ज़िला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, ज़िला सचिव भूपेंद्र ठाकुर सहित अन्य भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग 220 कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने एक स्वर में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया और भारतीय उत्पादों को अपनाने की प्रतिज्ञा ली ।

