धनेटा क्षेत्र की कई पंचायतों में 14 को बंद रहेगी बिजली
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )13 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल धनेटा में 14 अक्तूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते ग्राम पंचायत बदारन, झलाण, बसारल, कमलाह, धनेटा, ग्वालपत्थर, हथोल, पनसाई, भदरूं, मनसाई, जसाई, बैहरड़, कश्मीर, फाहल-प्लासी, मालग, मंझेली, बूणी, बढेड़ा और सनाही में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सुशील कुमार ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

