उपायुक्त ने नशा मुक्त भारत अभियान की ली बैठक

उपायुक्त ने नशा मुक्त भारत अभियान की ली बैठक

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 24 अक्तूबर ।
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने बैठक में जनजातीय जिला किन्नौर में स्कूलों एवं पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनने पर बल दिया तथा नशाखोरी की समस्या पर विस्तृत चर्चा की तथा उपस्थित अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी को इस दलदल से बचाया जा सके।

डॉ अमित कुमार शर्मा ने कल्पा में पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को नशा मुक्ति केंद्र चिन्हित किया और नशे से ग्रस्त युवाओं के पुनर्वास पर बल दिया ताकि समाज में उन्हें कलंक की दृष्टि से ना देखा जाए।

जिलाधीश ने कोटपा अधिनियम 2003 को शिक्षण संस्थानों में सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए ताकि तंबाकू मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सके।

जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने कल्याण विभाग की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

error: