कंडाघाट के बीशा गांव का रविंदर नाथ बघाट बैंक डिफॉल्टर मामले में गिरफ्तार
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 25 अक्तूबर। बघाट बैंक सोलन के एक और डिफॉल्टर रविंदर नाथ पुत्र भगत राम निवासी गाँव व डाकखाना बीशा तहसील कंडाघाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहायक रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज सोलन की अदालत ने 17 अक्टूबर 2025 को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रविंदर नाथ पर आरोप है कि उन्होंने 3 करोड़ 49 लाख रुपये का लोन नहीं चुकाया। वह व्यापारिक उद्देश्य के लिए लिए गए ऋण की अदायगी करने में असमर्थ रहे, जिसके बाद उन्हें डिफॉल्टर घोषित किया गया था।


