18 व 19 नवंबर को बिजली बंद

18 व 19 नवंबर को बिजली बंद

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला )17 नवंबर । विद्युत उपमंडल मैकलोड़गंज के सहायक अभियन्ता अभिषेेक कटोच ने बताया कि 18 नवंबर को 11 केवी कालापुल मैकलोड़गंज फीडर में विद्युत लाइनों के रख रखाव हेतु

मैकलोड़गंज बाज़ार, जोगीद्वारा, दुसलां, हीरू, टिप्पा मार्ग, फोरसेटगंज, धर्मकोट मार्ग, दलाई लामा मन्दिर, होटल हयात, माउटेंनरिंग इनस्टीटयूट, मिट्ठा नाला पुलिस लाईन मैकलोड़गंज आदि क्षेत्रों में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 05ः00 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

वही विद्युत उपमंडल मैकलोड़गंज के सहायक अभियन्ता अभिषेेक कटोच ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को गज तोतारानी 33/11 केवी एचटी फीडर में विद्युत लाइनों के रख रखाव हेतु तोतारानी, बरनेट, सतोबरी, नड्डी, डल झील, धीयाल, चाॅदमारी, भत्तला, टैंगलवुड तथा टीसीवी आदि क्षेत्रों में प्रातः 9ः30 बजे से शाम 05ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

error: