मुख्यमंत्री दुबई एयर शो में शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल के घर पहुँच कर परिवारजनों को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री दुबई एयर शो में शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल के घर पहुँच कर परिवारजनों को दी सांत्वना

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला ) 26 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दुबई एयर शो में शहीद हुए नगरोटा बगवां के शहीद विंग कमांडर नामांश स्याल के घर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।


मुख्यमंत्री ने कहा, “इस दुखद घटना में देश ने एक बहादुर बेटा और एक साहसी पायलट खो दिया है। हर हिमाचली को उनके अदम्य साहस, कर्तव्य की भावना और देश के प्रति समर्पित सेवा पर गर्व है। उनका सर्वोच्च बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल , कृषि मंत्री चंद्र कुमार , आयुष मंत्री यादविंदर गोमा , चेयरमैन रघुवीर बाली जी, विधायक सुरेश कुमार जी व कमलेश ठाकुर मौजूद रहे। विधायक कमलेश ठाकुर ने भी नामांश के परिजन से अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री और उनकी विधायक धर्मपत्नी ने शहीद नामांश को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

error: