विंग कमांडर अमर बलिदानी नमांश स्याल के घर पहुंच नेता प्रतिपक्ष ने व्यक्त की संवेदना

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला ) 26 नवंबर। जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के साथ अमर बलदानी विंग कमांडर नमांश स्याल के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पटियालकर स्थिति पैतृक घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल जी एक बेहद प्रतिभावान और साहसी पायलट थे। देश ने एक बहुत काबिल सिपाही और बेटा खोया है।

जिसकी भरपाई असंभव है। परिवार की आँखों में भरा दर्द, घर की दहलीज़ पर लोगों के होने के बाद भी पसरा सन्नाटा बहुत पीड़ादायक था। उनके माता-पिता और परिजनों से मिलकर जो पीड़ा महसूस हुई, उसे शब्दों में बयां करना कठिन है।देश सदैव नमांश के इस सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा। ईश्वर से र सपूत की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अथाह दुःख को सहने का धैर्य प्रदान करें।


