मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 01 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

error: