राज्य सरकार उत्पीड़’न और अन्या’य के ख़िला’फ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है…मुख्यमंत्री

राज्य सरकार उत्पीड़न और अन्याय के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है…मुख्यमंत्री

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर ) 04 जनवरी।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला की छात्रा के दु:खद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने छात्रा के माता-पिता से फोन पर बात कर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया तथा सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उत्पीड़न और अन्याय के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एसोसिएट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और तय समय सीमा में की जाएगी तथा दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

error: