सड़क सुर’क्षा माह अभियान की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित

सड़क सुरक्षा माह अभियान की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू ) 05 जनवरी। सोमवार को सड़क सुरक्षा माह अभियान को लेकर जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक का आयोजन उपायुक्त तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में किया गया।


बैठक में जानकारी दी गई कि 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि वे आपसी समन्वय और ठोस योजना के साथ दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में कार्य करें।

उपायुक्त ने सभी विभागों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और सहयोग से सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों से ही सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सकता है। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आयोजित गतिविधियों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ब्लॉक, तहसील, पंचायत, महाविद्यालय तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के बारे मे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
इसके साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के लिए मद्यपान कर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। तथा दुपहिया वाहनों, साइकिल चलाने वालों तथा पैदल चलने वालों के लिए भी सड़क सुरक्षा की जानकारी प्रदान की जा रही है।
उपायुक्त ने इस अभियान में आगामी गतिविधियों को भी व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राजेश भंडारी, मुख्य चिकित्सा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

error: