स्वास्थ्य मंत्री 08 व 09 जनवरी को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 07 जनवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिक तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 08 व 09 जनवरी, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।

डॉ. शांडिल 08 जनवरी, 2026 को दोपहर 12.30 बजे ग्राम पंचायत तोप की बेड़ में मनलोग से चौरा मार्ग की आधारशिला रखेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत ग्राम पंचायत तोप की बेड़ के मनलोग में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 09 जनवरी, 2026 को सोलन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।



