राहुल मिस्टर फ्रेशर व शायना को मिस फ्रेशर चुना गया

आस्था कॉलेज ऑफ एजुकेशन कुनिहार में (बीएड कॉलेज) में, प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षओं द्वारा फ्रेशर पार्टी एवं नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुनिहार / सोलन ) 06 जनवरी। आस्था कॉलेज ऑफ एजुकेशन कुनिहार में (बीएड कॉलेज) में, प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षओं द्वारा फ्रेशर पार्टी एवं नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन मुकेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कॉलेज के प्रवक्ता जयपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को दो चरणों में बांटा गया। प्रथम चरण का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग रही। जिसमें राहुल को मिस्टर फ्रेशर व शायना को मिस फ्रेशर चुना गया। जबकि केशव और पल्लवी को फर्स्ट रनरअप, विवेक को मिस्टर पर्सनलिटरी तथा यादिती को मिस परसोना चुना गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रशिक्षुओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शचें का मन मोह लिया। जिसमें आरची एवं ग्रुप द्वारा बॉलीवुड नृत्य, पारुल एंव ग्रुप द्वारा पहाड़ी गिद्वा, शामना एवं ग्रुप द्वारा पंजाबी नृत्य, तनवी एवं खुशबु द्वारा युग्न नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा दीपशिखा द्वारा कविता व केशव द्वारा एकल गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्या किरण बाला ने सभी प्रशिक्षुओं और अध्यापकों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर प्रवक्ता अमिता, शिवानी, पूजा, मंजू, कल्पना, राजन, आशा लबली भी मौजूद रहे।

error: