अर्की उपमण्डल के स्थानीय अवकाश घोषित

अर्की उपमण्डल के स्थानीय अवकाश घोषित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 15 जनवरी। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने वर्ष 2026 के लिए सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल के स्थानीय अवकाश के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।


आदेशों के अनुसार अर्की उपमण्डल में बाड़ीधार मेले के अवसर पर 15 जून, 2026 (सोमवार) तथा सायर मेले के अवसर पर 17 सितम्बर, 2026 (वीरवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा।

error: