डॉ. शांडिल ने सतगुर दास के निधन पर जताया शोक

डॉ. शांडिल ने सतगुर दास के निधन पर जताया शोक

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 15 जनवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल के पिता शसतगुर दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सूक्ष्म संदेश में कहा कि स्व. सतगुर दास आजीवन समाज के कमज़ोर एवं पीड़ितों वर्गों के कल्याण के लिए कार्यरत रहे। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए उन्हें सदैव स्मरण रखा जाएगा।
डॉ. शांडिल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

error: