डॉ. शांडिल ने गांव तलांगना में आग लगने की घटना में हुए जानो-माल के नुकसान पर जताया शोक

डॉ. शांडिल ने गांव तलांगना में आग लगने की घटना में हुए जानो-माल के नुकसान पर जताया शोक

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 15 जनवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सिरमौर ज़िला के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडूरी के गांव तलांगना में गत रात्रि आग लगने की दुःखद दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


डॉ. शांडिल ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद घटना है।
स्वास्थ्य मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

error: