शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा आरंभ

शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा आरंभ

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 21 जनवरी ।राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने ‌ आज संजौली हेलीपोर्ट से ‌ रिकांगपिओ आईटीबीपी हेलीपैड तक उड़ान भरी और ‌ संजौली- रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि हेली टैक्सी सेवा से ‌ जनजातीय जिला किन्नौर में उच्च स्तरीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आपातकालीन स्थिति में विशेष कर बर्फीले मौसम में प्रभावित लोगों को लाभ मिलेगा और ‌इस हेली टैक्सी सेवा को ‌ नियमित रूप से चलाया जाएगा और इसका किराया 4000 रूपये ‌ निर्धारित किया गया है।

जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ‌जनजातीय क्षेत्रों में ‌ विकास को प्राथमिकता दी जा रही है तथा सीमावर्ती पर्यटन ‌की ‌ गतिविधियों से स्थानीय युवाओं को रोजगार के‌ अवसर ‌ सृजित किए जा रहे हैं ‌ताकि उनके प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हो सके।

इस अवसर पर आईटीबीपी हेलीपैड रिकांगपिओ में ‌ मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान,उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा,पुलिस अधीक्षक ‌सुशील कुमार शर्मा, ‌ जिला परिषद की उपाध्यक्ष प्रिया नेगी,जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी,पंचायत समिति कल्पा खंड की अध्यक्षा ‌ललिता पंचारस, इंटक के ‌ राज्य उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह नेगी, जिला इंटक ‌अध्यक्ष मानचंद नेगी,एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

error: