डॉ. शांडिल 23 फरवरी को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ 22 फरवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 23 फरवरी, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।

डॉ. शांडिल 23 फरवरी, 2026 को प्रातः 11.30 बजे नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 10 में स्थापित सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तत्पश्चात ग्राम पंचायत कोठों स्थित पंचायत सामुदायिक केन्द्र के बैठक सभागर तथा सामुदायिक केन्द्र कुन्दला की सुरक्षा दीवार का लोकार्पण करेंगे।


