24 फरवरी को 100 फील्ड सर्वेयर पदों के लिए साक्षात्कार, 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन

24 फरवरी को 100 फील्ड सर्वेयर पदों के लिए साक्षात्कार, 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 22 फरवरी।
जिला रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि जियोमैटिक्स साइंटिफिक टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड सर्वेयर के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा तथा आवास सुविधा भी कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं के साथ आईटीआई इलेक्ट्रिकल निर्धारित की गई है। एंड्रॉयड फोन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा दो पहिया वाहन रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीकरण पत्र सहित निर्धारित तिथि को जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में उपस्थित हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: