आत्मविश्वास व उन्नतिशील सोच युवाओं के लिए आवश्यक- आर.एस. बाली

आत्मविश्वास व उन्नतिशील सोच युवाओं के लिए आवश्यक- आर.एस. बाली

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़( सोलन ) 22 फरवरी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नेतृत्व को पूरी ईमानदारी और समर्पण भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है।
आर.एस. बाली आज सोलन ज़िला के कसौली उपमण्डल स्थित द लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित आई कैन कान्फ्रन्स ‘लीडरशिप विद हार्ट’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लीडरशिप विद हार्ट के लिए अपनी टीम की भावनाओं को समझना, टीम का मार्गदर्शन करना और उनके दृष्टिकोण को समझना ही एक सफल नेतृत्व की पहचान है।


बाली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, मार्गदर्शक, संप्रेषण कौशल, वक्ता कौशल, विवाद समाधान कौशल, टीम वर्क, कूटनीति इत्यादि कौशल सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को भविष्य के बेहतरीन मार्गदर्शक बनाने में सहायक सिद्ध होते है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय स्तर एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास व उन्नतिशील सोच से भरे बच्चे ही देश, प्रदेश व ज़िला का विकास सुनिश्चित बना सकते हैं। उन्होंने बच्चों से नशे जैसे कुरीति से दूर रहने का आग्रह भी किया।
आर.एस. बाली ने द लॉरेंस स्कूल सनावर द्वारा आयोजित आई कैन कान्फ्रन्स ‘लीडरशिप विद हार्ट’ कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास में निखार लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह, द लॉरेंस स्कूल सनावर के मुख्य अध्यापक हिम्मत सिंह ढिल्लों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: