राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 की बहुरंगी स्मारिका के लिए रचनाएं व विज्ञापन आमंत्रित

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 की बहुरंगी स्मारिका के लिए रचनाएं व विज्ञापन आमंत्रित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर ) 25 फरवरी। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 की स्मृतियों को संजोने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक आकर्षक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्मारिका के प्रकाशन को लेकर सहायक आयुक्त राज कुमार की अध्यक्षता में एक स्मारिका उप-समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि स्मारिका में जिला बिलासपुर की ऐतिहासिक धरोहरों, समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति, पर्यटन स्थलों, विकासात्मक उपलब्धियों तथा वर्तमान सामाजिक व्यवस्थाओं से संबंधित शोध परक एवं रचनात्मक लेख प्रकाशित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक विरासत एवं समकालीन प्रगति को व्यापक स्तर पर दर्ज करना है।

उपायुक्त ने कहा कि सभी लेख एवं रचनाएं मौलिक तथा लेखक द्वारा स्वयं लिखित एवं अप्रकाशित होनी चाहिए। पूर्व में प्रकाशित अथवा पुरानी रचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्मारिका में अपनी रचनाएं प्रकाशित करवाने के इच्छुक लेखक एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी अपनी कंप्यूटर-टाइप की गई रचनाएं आगामी 5 मार्च तक उपायुक्त कार्यालय, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय अथवा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बहुरंगी स्मारिका में विज्ञापन प्रकाशित करवाने के इच्छुक निजी शिक्षण संस्थान तथा अन्य सामाजिक संस्थाएं आवश्यक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: