जेपी विवि में 5वें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस संगोष्ठी में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कण्डाघाट ने गौरवपूर्ण सहभागिता की

जेपी विवि में 5वें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस संगोष्ठी में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कण्डाघाट ने गौरवपूर्ण सहभागिता की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 28 फरवरी। जेयूआईटी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में आयोजित 5वें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस संगोष्ठी में विद्यालय ने गौरवपूर्ण सहभागिता की। इस वर्ष की थीम थी — “विज्ञान में महिलाएँ : विकसित भारत की उत्प्रेरक”। इस आयोजन में लगभग 180 प्रतिभागियों के मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार अर्जित किए।

पोस्टर मेकिंग (जूनियर श्रेणी) – कक्षा 7अत्रेयी दास – तृतीय पुरस्कार अंश सिंह – तृतीय पुरस्कार पोस्टर मेकिंग (सीनियर श्रेणी) – कक्षा 9 वीरेन शर्मा – तृतीय पुरस्कार मॉडल प्रेजेंटेशन – कक्षा 10 आरोही शर्मा, एंजेल, मैथिली और सोनम द्वितीय पुरस्कार मिला। स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण कौशल से विद्यालय का नाम रोशन किया है।


स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डी.आर गुप्ता., समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश कुमार ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: